नैनीताल : नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर भाजपा की प्रत्याशी दीपा दरम्वाल ने एक वोट के अंतर से जीत दर्ज की है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की देवकी बिष्ट बिष्ट ने टॉस जीतकर बाजी मारी।
जिला कोषागार में हुई मतगणना के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्मीदवार दीपा दरम्वाल को 11 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की पुष्पा नेगी को 10 वोट प्राप्त हुए। एक वोट रद्द माना गया, जिससे दीपा दरम्वाल एक वोट के मामूली अंतर से विजयी रहीं।
वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। इस पद पर भाजपा और कांग्रेस, दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों को बराबर वोट मिले। इसके बाद नियमानुसार टॉस किया गया, जिसमें कांग्रेस की देवकी बिष्ट को जीत मिली और वह नैनीताल जिला पंचायत की उपाध्यक्ष चुनी गईं।

More Stories
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किए गए अवैध निर्माण पर चली सीलिंग की कार्रवाई
धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, तैयार हुई उत्तराखंड की सबसे बड़ी ईडब्ल्यूएस आवासीय परियोजनाओं में से एक
बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’