उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लगभग ₹5315.39 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी दी है, जिसमें ₹2152.37 करोड़ राजस्व व्यय और ₹3163.02 करोड़ पूंजीगत व्यय शामिल हैं।
बजट के मुख्य बिंदुओं में प्रमुख रूप से जोशीमठ भू-धंसाव राहत हेतु ₹263.94 करोड़, कुंभ मेला 2027 के निर्माण कार्य हेतु ₹200 करोड़, पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार के लिये ₹188.55 करोड़, ऋषिकेश व हरिद्वार को योग और पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने हेतु ₹100 करोड़ का प्रावधान शामिल है।
इसके अतिरिक्त, रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड परियोजना के लिए भूमि क्रय व यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिये ₹925 करोड़, पुलिस आवास, पीएम आवास योजना, अटल आयुष्मान योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मातृत्व लाभ योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनाएं, और मिलेट मिशन जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को भी शामिल किया गया है।
बजट में आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, परिवहन, पर्यटन और रोजगार पर विशेष ध्यान देते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास का खाका प्रस्तुत किया गया है।

More Stories
पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात
विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग