
देहरादून: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 31 अगस्त, 2025 को जारी अद्यतन मौसम फॉरकास्ट के अनुसार दिनांक 01 सितम्बर, 2025 को जनपद देहरादून समेत प्रदेश कई जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के साथ कुछ स्थानो में भारी वर्षा से बहुत भारी वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर का ओरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 01.09.2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। अतः प्रदेश भर के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 01.09. 2025 को बन्द रहेंगे।
यह आदेश न केवल विद्यालयी छात्र/छात्राओं अपितु विद्यालय के अध्यापकों / कार्मिकों पर भी समान रूप से लागू होगा।

More Stories
पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात
विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग