देहरादून: सीएम की प्रेरणा से रेस्क्यू एण्ड रिलिफ कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण करने को जिला प्रशासन प्रतिबद्ध जिला प्रशासन द्वारा जिले आपदा राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
जिला प्रशासन द्वारा 1152 आपदा प्रभावितों को 1.21 करोड़ धनराशि के चैक वितरित किए हैं। जिनमें अहैतुक राशि के 975 चैक वितरित किए गए आपदा में 35 भवन क्षतिग्रस्त, 65 पक्के भवन आंशिक क्षतिग्रस्त, 27 कच्चे भवन आंशिक क्षतिग्रस्त, 02 अनुग्रह, 45 कृषि अनुदान केे लभार्थी शामिल है।
मजाड़, सहस्त्रधारा, फुलेत, क्यारा आदि स्थानों पर दैवीय आपदा मद से सहायता धनराशि वितरण की गई है। डीएम सविन बंसल ने सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को को क्षति आंकलन कर मुआवजा वितरण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने निर्देश दिए।

More Stories
पीएचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा देहरादून में राष्ट्रीय आईपी यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं