देहरादून : देवभूमि उत्तराखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले “रजत जयंती विशेष सत्र” की तैयारियों का आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विधानसभा भवन, देहरादून में पहुँचकर निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा परिसर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आगमन व्यवस्था, प्रोटोकॉल, अतिथियों के स्वागत, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक बिंदुओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएँ समयबद्ध एवं उच्चस्तरीय समन्वय के साथ पूर्ण की जाएँ, ताकि यह ऐतिहासिक सत्र उत्तराखंड की गरिमा और परंपरा के अनुरूप भव्य रूप में संपन्न हो। उन्होंने कहा कि यह विशेष सत्र देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत, 25 वर्षों की विकास यात्रा तथा आने वाले वर्षों की संभावनाओं पर केंद्रित रहेगा। यह सत्र राज्य की प्रगति, उपलब्धियों और संकल्पों को नई दिशा देने का कार्य करेगा। इस दौरान विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात
विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन