देहरादून: भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने बिहार से कर्मठ नेता एवं बिहार सरकार मे मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपनी शुभकामना संदेश में कहा, “बिहार सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन जी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं आपके कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी। उनके सफल कार्यकाल के लिए मेरी ओर से ढेरों शुभकामनाएं।”
इसके अतिरिक्त पंकज चौधरी के उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुने जाने पर उन्होंने हार्दिक बधाई दी है।

More Stories
आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का शानदार आगाज़
पीएचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा देहरादून में राष्ट्रीय आईपी यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध व्यावसायिक निर्माण सील