देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन हो गया है। उनके निधन पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित देश-प्रदेश की तमाम हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
3 दिन का राजकीय शोक: राज्य सरकार ने तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सभी शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम रद्द रहेंगे।
20 मई को पूर्ण अवकाश: पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार 20 मई को पूरे पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। इस दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, शासकीय, अशासकीय और निजी शैक्षणिक संस्थान (स्कूल-कॉलेज) पूरी तरह बंद रहेंगे।

More Stories
‘ईंधन की उपलब्धता संबंधित प्रामाणिक जानकारी हेतु सिर्फ तेल विपणन कंपनियों की आधिकारिक सूचनाओं पर ही करें भरोसा’
हीट वेव से निपटने को उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बनाए जाएंगे हीटस्ट्रोक कक्ष, सचिव ने कहा – हीट सम्बंधित बीमारियों से होने वाली मौतों को रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक