नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल (भवालीगांव बाईपास) में एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। घटना आज दोपहर करीब 2:30 बजे की है, जब लखनऊ से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार कैंची धाम क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
स्थानीय व्यक्ति की सूचना पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को बाहर निकाला। मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग (माता-पिता, बेटा और बेटी) और उनका ड्राइवर शामिल हैं। प्रशासन के मुताबिक, यह परिवार मूल रूप से उधम सिंह नगर (खटीमा) का रहने वाला था, जो वर्तमान में लखनऊ में रह रहा था। मृतकों में दो बच्चे (12 और 19 वर्ष) भी शामिल हैं।
मृतकों के नाम:
1- भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष
2- सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष
3- वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष
4- रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष
5- चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम, आलम नगर लखनऊ उम्र 34

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹29.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से हरिपुर कालसी को फिर मिलेगा धार्मिक और आध्यात्मिक तीर्थ स्थल का गौरव
द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं