देहरादून। उत्तराखंड में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है,ग्राम रिंगोली,विकास खण्ड कृतिनगर की निवासी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों की मौत का मामला सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। वहीं परिजन निष्पक्ष जांच की मांग भी कर रहे हैं,वहीं देवप्रयाग से भाजपा विधायक विनोद कंडारी ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मामले में ,CD- CID की जांच की मांग की है,जिस पर सीएम धामी ने गृह सचिव को मामले की CD,CID के निर्देश दिए हैं। वहीं भाजपा विधायक विनोद कंडारी का कहना है,उनकी मांग को मनाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षिका सृष्टि कंडारी की मौत की निष्पक्ष जांच के लिए CD,CID की संस्तुति कर दी है,ऐसे में उन्हें अब पूरी उम्मीद है,कि सृष्टि के परिजनों को न्याय मिलेगा,और जो भी दोषी है उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी ताकि शिक्षका सृष्टि की आत्मा को भी शांति मिल सके। 24 घण्टे के भीतर विनोद कंडारी ने मामले में CD,CID की जांच कराने के आदेश कराएं है।

More Stories
देहरादून में दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात /डायवर्ट प्लान
शोरूम में स्कूटी ठगी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर ठग को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल पर फर्जी भुगतान दिखाकर हीरो शोरूम से ठगी कर प्राप्त की थी स्कूटी
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू