देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रो में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 29/03/25 को व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाते हुए थाना क्षेत्र में कॉलेजों में अध्ययनरत छात्रों द्वारा प्रयोग की जा रही 27 रॉयल इनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल को सीज किया गया। उक्त सभी मोटरसाइकिलो में वाहन चालकों द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग किया जा रहा था तथा वाहन चलाते समय पटाखो की आवाज निकालने की क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार शिक़ायत की जा रही थीं।

More Stories
ताइक्वांडो खिलाड़ी के मामले में सामने आए पूरे तथ्य, भ्रामक प्रचार से बचें
गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व; 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन
सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की