देहरादून: विधान सभा से समान नागरिक संहिता (UCC) कानून पारित होने के पश्चात विधान सभा के गेट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार भी किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया तथा सभी का आभार जताया।

More Stories
मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील, सुवाखोली और किंगरेट पिक्चर पैलेस मार्ग पर प्रवर्तन कार्रवाई
‘‘वन नेशन-वन एजुकेशन’’ की दिशा में उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक पहल, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ
प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी, 45 दिन में आधारभूत सुविधाएं पूरी करने के निर्देश