चम्पावत: टनकपुर में नदी से एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार, थाना टनकपुर से SDRF टीम को सूचना मिली कि ठुलीगाड़ के पास काली नदी में एक अज्ञात शव दिखाई दे रहा है जिसे बरामद किए जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर पोस्ट टनकपुर से HC प्रवेश नगरकोटी के हमराह SDRF टीम तत्काल मोके के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग करते हुए नदी किनारे पत्थरों में फंसे अज्ञात पुरुष के शव को निकाल लिया गया तत्पश्चात बॉडी बैग व स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया। सिविल पुलिस द्वारा उक्त शव के शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है।
Related


More Stories
नारी सम्मान पर कांग्रेस घिरी, कांग्रेस के विरोध में देहरादून में महिलाओं की विशाल रैली; मुख्यमंत्री धामी का महिला आरक्षण मुद्दे पर राहुल गांधी पर तीखा हमला
मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून में जटिल गर्भाशय फाइब्रॉएड का उन्नत रोबोटिक सर्जरी से सफल इलाज
उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव में CM धामी के नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरेगी भाजपा, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की मुख्यमंत्री धामी के कामकाज की सराहना