देहरादून। लालकुआं रेलवे स्टेशन से अमृतसर जंक्शन के लिए ट्रेन संचालन को रेल मंत्रालय ने मंजूरी प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस रेल के चलने से यात्रियों को काफी सहुलियत होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत 2 दिसंबर 2023 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर काठगोदाम से अमृतसर के मध्य रेल सेवा के संचालन का अनुरोध किया था।
रेल मंत्रालय ने लालकुआं-अमृतसर के मध्य ट्रेन संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है। रेल मंत्रालय द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है नयी ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी गई है।

More Stories
मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने औद्योगिक हादसे में कटा 23 वर्षीय युवक का पैर सफलतापूर्वक दोबारा जोड़ा
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ
नशे में स्टेयरिंग थामने वालों पर पौड़ी पुलिस का शिकंजा, 168 वाहन चालकों पर कार्रवाई