देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक जय सिंह रावत ने मुलाकात कर उन्हें अपनी नवीनतम पुस्तक “बदलते दौर से गुजरती जन जातियां“ भेंट की। यह पुस्तक हाल ही में भारत सरकार के नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया (एन बी टी) ने प्रकाशित की है। एन बी टी द्वारा प्रकाशित की जाने वाली जय सिंह रावत की यह दूसरी पुस्तक है। दोनों ही पुस्तकें शोध ग्रन्थ हैं।
लेखक जय सिंह रावत ने कहा कि इस शोध ग्रन्थ में सरसरी तौर पर भारत के सम्पूर्ण जनजातीय समाज पर रौशनी डालने का प्रयास किया है, लेकिन पूरा फोकस केवल उत्तराखंड की पांचों जनजातियों पर किया गया है। इस ग्रन्थ में उत्तराखण्ड की पांचों जनजातियों एवं उनकी उपजातियों पर विकास की प्रकृयाओं और विशेष रूप से शिक्षा तथा स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभाव को समझने का प्रयास करने के साथ ही जनजातीय लोगों की विविध संस्कृतियां, समाज, स्थान, भाषा, लिपि, जैविक भिन्नता, शैक्षिक स्तर, विकास का प्रभाव, भोजन की आदतें, पूजा पद्धतियां और परम्परागत प्रथाओं पर प्रकाश डालने का प्रयास किया है। यह ग्रन्थ लेखक के लगभग तीन दशक से अधिक समय के शोध और अध्ययन का प्रतिफल है।
Related


More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट संग शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप; एमडीडीए की 113वीं बोर्ड बैठक में जनहित, हरियाली और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस
माँ पीताम्बरा बगलामुखी की छांव में शक्ति का उत्सव, माँ बगलामुखी जयंती: भक्ति, विजय और सामाजिक एकता का संगम
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 133वाँ संस्करण सुना