देहरादून। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने एक मई से विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने के निर्देश दिए। उत्तराखंड शासन के द्वारा राज्य के सभी राजकीय कर्मचारियों को लेकर प्रतिदिन बायोमेट्रिक प्रणाली से उपस्थिति दर्ज करने को लेकर आदेश जारी हुआ है। आदेश में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को लागू किए जाने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए, जिसमें यह भी कहा गया है कि प्रदेश में यह देखने को मिल रहा है की कुछ अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही है, तथा यह भी संज्ञान में आया है की कुछ विभागों में बायोमेट्रिक मशीन खराब होने एवं अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज किए जाने की प्रति उदासीनता बढ़ती जा रही है। इसलिए बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के संबंध में अपने अधीनस्थ सभी विभाग विधिवत समीक्षा करते समस्त कार्यालय में शत प्रतिशत बायोमेट्रिक उपस्थिति लागू किए जाने की कार्रवाई की जाए।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
उत्तराखण्ड पुलिस को मिला राष्ट्रीय सम्मान, सीएम धामी ने दी बधाई
समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध : डीजीपी दीपम सेठ