देहरादून। दिल्ली चुनाव के लिये भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान को धार दे रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक की भूमिका में होंगे। पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर स्टार प्रचारकों की सूची में उन्हें महत्वपूर्ण स्थान दिया है। गौरतलब है कि, दिल्ली में उत्तराखंड के हजारों की संख्या में प्रवासी रहते हैं। ऐसे में धामी की लोकप्रियता के चलते हर चुनाव में उनकी डिमांड रहती है।


More Stories
मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा प्राथमिकता: सीसीटीवी, ड्रोन और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच शिवभक्तों के लिए बनाया सुरक्षित कांवड़ मार्ग
सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम का शुभारंभ