देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, भोपाल में मध्यप्रदेश के निवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने ‘डॉ. मोहन यादव को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वे अपने कुशल नेतृत्व के माध्यम से मध्य प्रदेश को विकास और सुशासन की नई बुलंदियों तक पहुँचायेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रायपुर, छतीसगढ में नव निवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास का नया अध्याय शुरू होगा।

More Stories
संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी