देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विशेषकर पंजाबी समुदाय को ’लोहड़ी’ पर्व की बधाई दी है। लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। सभी पर्व एवं त्यौहारों को परस्पर सहयोग एवं आपसी सद्भाव से मनाने की हमारी परम्परा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसी भाईचारे एवं सद्भाव का यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए।

More Stories
दो दिन के कार्य को 06 माह तक लटकाना पडा भारी, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सहायक अभियंता को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें: सीएम धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, SASCI योजना के तहत कुल 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत