अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदि कैलाश में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के पश्चात सीएम धामी ने पैतृक गांव हड़खोला, डीडीहाट पहुँचकर स्वजनों और प्रिय ग्रामवासियों से भेंट की।
उन्होंने कहा कि, देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति, धरोहर और परंपरा आज भी हमारे गावों में देखी जा सकती है, पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन की धारा यहीं से बहती है, आज इस अवसर पर ग्रामवासियों के साथ वृक्षारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन किया। स्नेह और आत्मीयता के साथ ग्रामवासियों द्वारा किए गए स्वागत से मन भावुक हो उठा। गांव आना सदैव मन-मस्तिष्क को सुख प्रदान करने वाला होता है और भूली बिसरी स्मृतियों को जीवंत कर देता है।

More Stories
खेल महाकुंभ 2026ः 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति : धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले