देहरादून। बुधवार को राजधानी देहरादून में भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई,इस कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष भाग लेने के लिए देहरादून पहुंचे इस कार्यक्रम में मंच पर बोलते हुए सीएम पुष्कर धामी आक्रामक तेवर में नजर आए मुख्यमंत्री पुष्कर धाम ने कहा कि उनकी सरकार ने सख्त नकल कानून प्रदेश बनाया है,उसके बावजूद भी उत्तराखंड में देखने को मिल रहा है कि कुछ लोग नकल जिहाद प्रदेश में फैलने का काम कर रहे हैं,उत्तराखंड में कोचिंग माफिया और नकल माफिया एक गिरोह बनाकर संगठित अपराध कर रहे हैं, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का कहना है कि उनकी सरकार ऐसे नकल माफियाओं और उनके से जुड़े लोगों को मिट्टी में मिलने का काम करेगी,मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि प्रदेश में युवाओं के भविष्य के साथ अगर कोई खिलवाड़ होता तो उनकी सरकार यह बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

More Stories
ऋषिकुल, हरिद्वार में मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जाएगा – मुख्यमंत्री
शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – मुख्यमंत्री
हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक को बताया देश और प्रदेश की शान