देहरादून। नगर निगम की टीम के द्वारा सेंट्रिनो मॉल के निरीक्षण के दौरान छत पर काफी जल जमाव पाया गया, जिस पर मच्छरों के लारवा भी मिले तथा माल मैनेजर को इस बाबत अवगत कराया गया जिस पर उन्होंने खेद जताया। मॉल प्रबंधन पर आपदा प्रबंधन का उल्लंघन करने पर तत्काल रुपए 50,000 का चालान किया गया।
इसके उपरांत स्थानीय सुपरवाइजर को निर्देश दिया गया की उक्त जल में लार्विसाइडल का छिड़काव कर दिया जाए तथा मॉल प्रबंधन को निर्देशित किया की तत्काल जमे हुए जल को निष्कासित करना सुनिश्चित करें तथा यदि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति होती है तो 5 लाख तक का चालान किया जा सकता है।

More Stories
सीएम धामी की पहल पर जनकल्याणकारी शिविर बने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
उत्तराखण्ड पुलिस को मिला राष्ट्रीय सम्मान, सीएम धामी ने दी बधाई