देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका ने आज जनपद के शहर क्षेत्र के खुले आश्रय गृह का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी। जिलाधिकारी ने आज दो आश्रय गृह, सर्फिना आश्रय गृह एवं सत्य साईं आश्रय गृह का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त आश्रय गृह में सीसीटीवी कैमरे लगे हो, जिन आश्रय गृह में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, वह लगवा ले।
इस दौरान जिलाधिकारी आश्रय गृह में रह रहे बच्चों से मिली तथा उनसे बात भी की। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आश्रय गृह में सभी मूलभूत सुविधाएं रहें, यह सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होने राष्ट्रीय बाल सुरक्षा टीम को समय समय पर आश्रय गृहों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं की जांच करते हुए, मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। सत्य साई आश्रय गृह में दिव्यांग बच्चे रहते, जो निरीक्षण के दौरान स्कूल गए थे, जिस पर जिलाधिकारी उनके स्कूल जाकर बच्चों से मिली तथा इस दौरान स्कूल में व्यवस्थाओं को देखा।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा की टीम सहित सम्बन्धित उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा प्राथमिकता: सीसीटीवी, ड्रोन और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच शिवभक्तों के लिए बनाया सुरक्षित कांवड़ मार्ग
सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम का शुभारंभ