दीपावली से पहले उत्तराखंड के युवाओं को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। एलटी (सहायक अध्यापक) भर्ती परीक्षा पर हाई कोर्ट की ओर से लगाई गई रोक अब हटा दी गई है, जिससे चयनित 1400 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी दी कि इन अभ्यर्थियों को दीपावली से पहले शिक्षक पद के नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही 30 नवंबर से पहले प्राथमिक विद्यालयों में 2100 शिक्षकों की नियुक्ति भी की जाएगी।
इसके लिए भर्ती नियमावली में बदलाव किया गया है। खास बात यह है कि अब एनआईओएस से डीएलएड कर चुके युवाओं को भी भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सरकार के इस निर्णय से लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हजारों युवाओं को राहत और रोजगार का अवसर मिलने जा रहा है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का किया आवाह्न
अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा