देहरादून
श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ धाम की तर्ज पर अब हनोल स्थित महासू देवता और अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर मंदिर के विकास हेतु मास्टर प्लान तैयार कर उनका विकास किया जाएगा।
प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को प्रेस को जारी अपने एक बयान में कहा है कि श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ धाम की तर्ज पर अब हनोल स्थित महासू देवता और अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर मंदिर के विकास हेतु भी मास्टर प्लान तैयार कर उनका विकास किया जाएगा।
पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि आई. एन. आई. से श्री केदारनाथ धाम में वास्तुविद सेवाएं ली गई हैं। क्योंकि हनोल स्थित महासू देवता और अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर मंदिर का विकास केदारनाथ धाम की तर्ज पर किया जाना है। इसलिए उसकी एकरूपता के दृष्टिगत आई.एन.आई. को सिंगल सोर्स के माध्यम से अनुमति प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। अनुमति मिलते ही हनोल और जागेश्वर मंदिर का मास्टर प्लान तैयार कर श्री बद्रीनाथ- श्री केदारनाथ की तर्ज पर उनका विकास किया जाएगा।

More Stories
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितता: पूर्व सीईओ समेत तीन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ