देहरादून। गढ़वाल लोकसभा से सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर उत्तराखंड के संदर्भ में आगामी आम बजट को लेकर चर्चा की। उन्होंने बजट में उत्तराखंड और विशेष रूप से गढ़वाल के लिए क्या किया जा सकता है, इस पर चर्चा की। सांसद बलूनी ने पहाड़ से पलायन को रोकने और इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए वित्त मंत्री से चर्चा की।
उन्होंने वित्त मंत्री से गढ़वाल लोक सभा में कुछ स्थानों पर बैंकों की शाखाओं को जल्द खोलने का निवेदन किया ताकि बैंकिंग सुविधाओं के लिए यहां के नागरिकों विशेषकर भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों को अपनी पेंशन एवं सेना सहित अन्य क्षेत्रों में कार्यरत नागरिकों के परिवारों को लंबी दूरी ना तय करनी पड़े।
साथ ही सांसद बलूनी ने पौड़ी में बहुउद्देशीय प्रस्तावित प्लैनेटेरियम एवं माउंटेन म्यूजियम के लिए भी आर्थिक निधि प्रदान करने का अनुरोध किया। माननीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि वह इस दिशा में सकारात्मक सहयोग करेंगी।

More Stories
मुख्यमंत्री ने नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
खड़गे के दौरे की सफलता से भाजपा बौखलाई : धस्माना
गदरपुर में हजारों किसानों का महासंगम, कृभको निदेशक शिल्पी अरोड़ा ने कहा – उत्पादन के साथ प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और बाजार से जुड़ना जरूरी