लोक सेवा आयोग द्वारा कराई गई पटवारी और जेई-एई भर्ती की लिखित परीक्षा में घोटाला सामने आया था। पुलिस जांच में आयोग का अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ही घोटाले का मास्टरमाइंड निकला था। चतुर्वेदी ने पेपर आउट कर परीक्षा से पहले कई अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर उन्हें पर्चा सॉल्व कराया था। आरोपियों के खिलाफ कनखल थाने में गैंगस्टर ऐक्ट में भी मुकदमा दर्ज है।
मामले की जांच श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा कर रहे हैं। चतुर्वेदी ने पर्चा बेचकर जुटाई लाखों की जमीन पुलिस की जांच में सामने आया कि पेपर बेचकर जुटाई गई रकम से गैंग लीडर संजीव चतुर्वेदी ने अपने नाम पर जगजीतपुर कनखल में 150 वर्ग मीटर जमीन और साली रूमा के नाम बसेड़ा खादर लक्सर में 0.102 हेक्टर जमीन खरीदी थी।
गैंग के अन्य सदस्य रामकुमार पुत्र सुग्गन सिंह के नाम पर भी भगतनपुर आबिदपुर उर्फ इक्कड में करीब 186 वर्ग मीटर जमीन खरीदी गई। प्रशासन की टीम ने तीनों प्लॉटों की कीमत 34 लाख रुपये से अधिक आंकी है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने सरगना संजीव चतुर्वेदी की इन अचल संपत्तियों को कुर्क करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी। डीएम धीराज सिंह गब्र्याल ने संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

More Stories
सीएम धामी की पहल पर जनकल्याणकारी शिविर बने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
उत्तराखण्ड पुलिस को मिला राष्ट्रीय सम्मान, सीएम धामी ने दी बधाई