मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा केदारनाथ विधानसभा में त्रियुगीनारायण- तोषी मोटर मार्ग के नवनिर्माण हेतु 4 करोड़ 52 लाख रूपये व तौणीधार-पैलिंग मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं पी०सी० द्वारा डामरीकरण के कार्य हेतु 4 करोड़ 70 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।
मुख्यमंत्री द्वारा चौबट्टाखाल विधानसभा में चलकुड़िया मसमोली- सकनोली-नौखेली मोटर मार्ग के किमी 3 से 5 तथा किमी 6 से 8 के डामरीकरण के कार्य हेतु 3 करोड़ 64 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
साथ ही खटीमा विधानसभा में तहसील रोड से केन्द्रीय विद्यालय के बगल से सिविल अस्पताल खटीमा को सेल्स टैक्स कार्यालय रोड से जोड़ने हेतु इण्टर लॉकिंग टाईल्स द्वारा लिंक मार्ग के निर्माण हेतु 38.52 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न शासकीय कार्यालयों में वर्षा जल संरक्षण प्रणाली को अधिष्ठापित किये जाने हेतु रेसकोर्स में हरि आवास कालोनी तथा कारगी चौक में एस.टी.पी हेतु कुल 32.24 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
Related


More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
रिटायरमेंट के बाद की विविध जरूरतों को देखते हुए अवीवा इंडिया ने लॉन्च किया अवीवा सिक्योर नेस्ट एन्युटी प्लान
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट संग शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप; एमडीडीए की 113वीं बोर्ड बैठक में जनहित, हरियाली और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस