देहरादून के राजकीय पॉलिटेक्निक पित्थूवाला में परीक्षा के दौरान नकल पकड़ने को लेकर उपजा विवाद अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है। मामले में एसएसपी देहरादून ने संज्ञान लेते हुए दरोगा को निलम्बित कर दिया है।
मामले के अनुसार, 4 जून को राजकीय पॉलिटेक्निक पित्थूवाला में SI महेश कंडवाल के बेटे कबीर कंडवाल को कथित तौर पर परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा गया था, अगले दिन (5 जून) SI महेश कंडवाल अपने कुछ साथियों के साथ कॉलेज पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने कॉलेज स्टाफ के साथ गाली-गलौज और गंभीर मारपीट करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।
जिसके बाद अब घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने पुलिस दूरसंचार शाखा में नियुक्त उ0नि0, पुलिस दूरसंचार महेश कंडवाल को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया।

More Stories
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 93 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सफलता कभी एक दिन में नहीं मिलती, अपितु निरंतर प्रयास, सीखने की प्रवृत्ति और मजबूत जीवन मूल्यों का परिणाम होती है– डीजी सूचना बंशीधर तिवारी