देहरादून: लोकसभा चुनाव प्रचार में जुटे कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को आयकर विभाग ने नोटिस थमाया है। इसको लेकर कांग्रेस और गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया है कि यह सब उनको उलझाने के लिए किया गया है। गोदियाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार विरोधियों को कुचलने के लिए ईडी, आयकर और अन्य एजेंसियों को दुरुपयोग कर रही है।
गोदियाल ने कहा कि भाजपा को हार का डर सता रहा है। इसके चलते ही उनको अब परेशान किया जा रहा है। उनको दो समन मिले हैं, जिनमें एक उनके नाम और एक उनकी पत्नी के नाम है। उन्होंने कहा कि 22 मार्च को महाराष्ट्र में आयकर विभाग के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है।
नोटिस में यह भी नहीं बताया गया है कि किस मामले में उनको पेश होना है। गोदियाल का आरोप है कि उनका लोकसभा चुनाव से भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है। एजेंसियां मुझे केवल परेशान कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वाल की जनता सब देख रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी बोले- युवाओं को रोजगार देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, आने वाले महीनों में हजारों पदों पर की जाएगी भर्ती
दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर से जुड़ी 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण; समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश, सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहींः डीएम
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ