चमोली : स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत टंगसा की महिला मंगल दल ने गांव में वृहद सफाई अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं ने गांव के पैदल रास्तों, पेयजल स्रोत और सार्वजनिक स्थानों पर बिखरे कचरे का निस्तारण करने के साथ ही झाड़ियों को भी निस्तारण किया।
महिला मंगल दल अध्यक्ष सरोजनी देवी ने बताया कि महिलाओं की ओर से नियमित रूप 15 दिनों के अंतराल में सफाई अभियान चलाकर पैदल रास्तों, मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों और जल स्रोतों की सफाई की जाती है। सोमवार को संचालित अभियान के दौरान महिलाओं ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए। नीयत स्थानों पर कचरा निस्तारण के लिए प्रेरित किया। इस मौके रेखा राणा, दमयंती राणा, इंदु रावत, किरण रावत, शकुंतला रावत, कुसुम बिष्ट, प्रेमा देवी, गीता देवी, तनुजा देवी, नीमा देवी, रजनी राणा और उत्तरा देवी आदि मौजूद थे।

More Stories
दो दिन के कार्य को 06 माह तक लटकाना पडा भारी, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सहायक अभियंता को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें: सीएम धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, SASCI योजना के तहत कुल 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत