टिहरी: जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स टिहरी गौतम कुमार ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद में 32 महिला होमगार्डस पदों के सापेक्ष 01 अनारक्षित मृतक होमगार्ड्स पद पर आश्रित महिला को समायोजित करते हुये शेष 31 पदों पर महिला होमगार्ड्स की भर्ती की जानी है, जिनमंे महिला होमगार्ड्स के अनारक्षित के 16 पद, अनुसूचित जाति 07, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 03, अनुसूचित जनजाति 01, अन्य पिछड़ा वर्ग 04 पद शामिल हैं।
बताया कि इन पदों पर केवल जनपद टिहरी गढ़वाल की स्थायी निवासी महिला अभ्यर्थियों से निःशुल्क आवेदन पत्र मांगे गये हैं। इच्छुक एवं अर्ह महिला अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप पर पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र दिनांक 04 अगस्त से 23 अगस्त, 2023 तक जिला होमगार्ड्स कार्यालय नरेन्द्रनगर टिहरी गढ़वाल में जमा कर सकती हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी जनपद के प्रमुख कार्यालयों के सूचनापट्ट से एवं जिला होमगार्ड्स कार्यालय नरेन्द्रनगर से किसी भी कार्य दिवस में निशुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं। इसके साथ ही जनपद कार्यालय के फेसबुक पेज Tehri Garhwal Homeguards एवं सरकारी वैबसाईटwww.uk.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि भर्ती हेतु महिला अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के रूप में उत्तराखण्ड राज्य सरकार द्वारा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु 18 वर्ष से कम एवं 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिये। बिना स्वप्रमाणित, त्रुटिपूर्ण अपूर्ण एवं निर्धारित तिथि समय के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

More Stories
प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात