पौड़ी: आज 03 अगस्त 2023 को कोतवाली कोटद्वार से SDRF टीम को सुचित किया गया कि कोटद्वार सनेह क्षेत्र में एक व्यक्ति नदी में डूब गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम कि आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी आशीष रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा तुरन्त घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया। सर्चिंग के दौरान घटनास्थल व अन्य संभावित सभी स्थानों पर गहन सर्चिंग कि गयी। SDRF द्वारा सर्चिंग के दौरान उक्त व्यक्ति के शव को कादरगंज नामक स्थान से बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
स्थानीय लोगो द्वारा SDRF टीम को बताया गया कि उक्त व्यक्ति अपने तीन दोस्तों के साथ नदी पार कर रहा था। शुरुआत में नदी का जलस्तर व बहाव कम था। परन्तु नदी पार करते समय अचानक नदी का बहाव तेज होने से उक्त व्यक्ति नदी में बह गया जबकि अन्य साथी तैरकर नदी किनारे पहुँच गये।
मृतक व्यक्ति का नाम :- अशोक भंडारी उम्र 40 वर्ष
निवासी :- नत्थूपुर लाल पानी कोटद्वार।

More Stories
प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात