मसूरी में संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल रोशन कोहली मसूरी के हैप्पी वाली चौकी पर तैनात थे और आज सुबह से तबीयत खराब थी और वह अपने कमरे में आराम कर रहे थे ।
शाम को जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो साथ में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनके कमरे खटखटाया तो देखा कि वह अचेत अवस्था में अपने बिस्तर पर पड़े हुए है। जिसके बाद पुलिसकर्मी 108 एंबुलेंस के माध्यम से मसूरी की उप जिला चिकित्सालय लाए, जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है
पुलिस ने बताया कि मसूरी से पहले रोशन कोहली देहरादून नेहरू कॉलोनी कोतवाली में तैनात थे। चार महीने पहले ही मसूरी में ज्वाइन किया था। उनकी सुबह से तबीयत खराब थी। रोशन कोहली मूल रूप् से उत्तरकाशी के रहने वाले है।
डॉक्टर अरविंद राणा ने बताया कि शाम के समय पुलिसकर्मी को अचेत अव्यवस्था में अस्पताल लाया गया था जांच के उपरांत उनको मृत घोषित किया गया। उन्होंने कहा की मृत्यु के कारण का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पायेगे । उन्होंने का संभवत हार्ट अटैक से भी पुलिसकर्मी की मौत हुई होगी।

More Stories
प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात